प्रयागराज। प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय, प्रयागराज के राजनीति विज्ञान विभाग में नवप्रवेशित परास्नातक छात्रों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन परास्नातक तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की ओर से किया गया, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ नए विद्यार्थियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं डीन ऑफ आर्ट्स प्रो. आशुतोष कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
जागृति तिवारी बनीं मिस फ्रेशर, प्रिंस यादव मिस्टर फ्रेशर
फ्रेशर फंक्शन के दौरान विभिन्न गतिविधियों के आधार पर जागृति तिवारी को मिस फ्रेशर और प्रिंस यादव को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। दोनों के चयन पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, भाषण और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रज्ञा मिश्रा और कोमल द्विवेदी ने नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि अनुभव दीक्षित, हरिओम पटेल और आदर्श द्विवेदी ने अपने विचार भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किए। प्रियंका पांडेय ने गीत की प्रस्तुति दी।
नवप्रवेशी छात्रों के जीवन पर लघु नाटिका
फ्रेशर पार्टी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के जीवन पर आधारित एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। इसमें हर्षिता तिवारी, शिवम यादव, सूरज सोनकर, विभा दुबे, सौम्या मिश्रा, अंशिका तिवारी और प्राची मिश्रा ने अभिनय किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में यासमीन, कंचन, प्रखर, अभिषेक, विशाल और हर्षवर्धन सहित अन्य छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उत्कर्ष उपाध्याय, डॉ. अतुल कुमार वर्मा, डॉ. अक्षय भट्ट, डॉ. राहुल श्रीवास्तव, डॉ. संदीप सिंह और डॉ. मयंक राय भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन परास्नातक तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं श्रद्धा यादव और यशिता मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम के समापन पर विभागाध्यक्ष और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अनुशासन और निष्ठा के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



