नीतीश कुमार से मिले अनंत सिंह, मुलाकात के बाद बिहार में सियासी चर्चाएं तेज

Admin
By
Admin
3 Min Read

पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मोकामा विधायक और ‘छोटे सरकार’ के नाम से चर्चित अनंत सिंह ने गुरुवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री और JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों नेताओं की इस मुलाकात के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

अनंत सिंह अपने पटना स्थित विधायक आवास से करीब सुबह 10 बजे निकले और सीधे नीतीश कुमार के आधिकारिक आवास, 7 सर्कुलर रोड पहुंचे। यहां दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई।

पहले से तय थी मुलाकात

जानकारी के मुताबिक, अनंत सिंह ने नीतीश कुमार से मिलने के लिए पहले ही समय लिया था। अधिकारियों से संपर्क के बाद मुलाकात का समय तय किया गया था। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार भी उनका इंतजार कर रहे थे।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का हालचाल पूछा। बातचीत के बाद नीतीश कुमार खुद अनंत सिंह को बाहर तक छोड़ने आए। इस दौरान दोनों नेताओं के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी।

हालांकि, दोनों के बीच किन मुद्दों पर बातचीत हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अनंत सिंह का नीतीश कुमार के प्रति लगाव पुराना

अनंत सिंह और नीतीश कुमार के राजनीतिक रिश्ते लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। अनंत सिंह कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से नीतीश कुमार को अपना नेता बताते रहे हैं।

जब नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता लेकर बिहार के मुख्यमंत्री पद से हटने की बात कही थी, तब भी अनंत सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई थी। उन्होंने कहा था कि अगर नीतीश कुमार बिहार छोड़ रहे हैं तो वह भी अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

अनंत सिंह कई बार यह भी कह चुके हैं कि नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद छोड़ना उचित फैसला नहीं था।

मुलाकात के राजनीतिक मायने क्या?

बिहार में चुनावी गतिविधियों और राजनीतिक दलों की तैयारियों के बीच अनंत सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात को लेकर राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

अनंत सिंह का मोकामा क्षेत्र में लंबे समय से प्रभाव माना जाता है। ऐसे में उनकी नीतीश कुमार से मुलाकात को लेकर यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या आने वाले दिनों में दोनों के बीच राजनीतिक स्तर पर कोई नई भूमिका या समीकरण देखने को मिल सकता है।

हालांकि, अभी तक दोनों नेताओं की ओर से मुलाकात के राजनीतिक एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

फिलहाल इतना जरूर है कि मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच सहज माहौल और नीतीश कुमार का अनंत सिंह को बाहर तक छोड़ने

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *