नई दिल्ली के जाफरपुर कलां स्थित 200वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा 24 सितंबर 2026 को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान फायर ब्रिगेड स्टेशन और BSES कार्यालय के सामने आयोजित किया गया।
अभियान का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों और सफाई-मित्रों की भागीदारी के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ भारत के संकल्प को मजबूत करना था। इस दौरान 200वीं बटालियन के कमांडेंट श्री जितेन्द्र कुमार गुप्ता पीएमजी, अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।
फायर ब्रिगेड स्टेशन के कर्मचारी, MCD के सफाई-मित्र, स्थानीय पुलिसकर्मी और BSES कर्मियों ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी की। सभी ने श्रमदान कर क्षेत्र की सफाई की और लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कमांडेंट श्री जितेन्द्र कुमार गुप्ता ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संदेश दिया।
CRPF के जवानों ने संभाला सफाई का मोर्चा, स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का दिया संदेश
Leave a Comment



