• January 14, 2023
  • admin
  • 0

भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप में विजयी आगाज किया है। शुक्रवार को पहले मुक़ाबले मे भारतीय टीम ने स्पेन को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप-डी के पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर आ गई है, जबकि इंग्लैंड नंबर-1 पर है। पिछले मैच में अंग्रेजों ने वेल्स को 5-0 से हराया। दूसरी ओर, भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में अर्जेंटीना ने साउथ अफ्रीका को 1-0 और ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को 8-0 से हराया है।

भारत की ओर से अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने एक-एक गोल दागे है। अमित प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। जीत के बाद रोहिदास ने कहा- ‘यह मेरी जिंदगी का अविस्मरणीय पल है। जहां मैं हॉकी खेलते हुए बड़ा हुआ, उसी जगह पर वर्ल्ड कप में पहला गोल दागा। इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैच देखने परिवार के सभी सदस्य आए थे।’ अमित ने कहा- ‘यूं ही भारत का सपोर्ट करते रहें, हम जरूर जीतेंगे।’

वहीं, जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने माना- ‘हमारी डिफेंस लाइन और मजबूत होनी चाहिए। स्पेन के खिलाफ हमने कई गलतियां की। हमें सीखने की जरूरत है।’ पेनल्टी के सवाल पर हरमन ने कहा- ‘इसे भूलकर हम आगे बढ़ेंगे।’ कोच ग्राहम रीड बोले- ‘जब टीम 10 खिलाड़ियों से खेल रही थी, उस समय मैं काफी दबाव में थे।

मैच के पहले क्वार्टर के ही खेल में भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। मैच के 12वें मिनट में मिले दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर अमित रोहिदास ने रिबाउंड गोल दागा। हालांकि, टीम ने पेनल्टी पर 2 दफा गोल करने के मौके भी गंवाए। 12वें मिनट में कुनिल पेपे को ग्रीन कार्ड मिला। हाफ टाइम से पहले स्पेन की टीम ने बराबरी हासिल करने के खूब प्रयास किए, लेकिन भारत के डिफेंडर्स ने उसे विफल कर दिया। उसे 24वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के रूप में बराबरी का मौका मिला, लेकिन मेहमान टीम उसे भुना नहीं सकी। उसके तुरंत बाद 26वें मिनट में हार्दिक सिंह ने शानदार मैदानी गोल दागते हुए भारत की बढ़त 2-0 कर दी। हाफ टाइम से ठीक पहले आकाशदीप को ग्रीन कार्ड मिला। इसके बाद दोनों टोमो ने कड़ी मशक्कत के बावजूद कोई गोल नहीं कर सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *