Ponniyin Selvan 2
  • March 29, 2023
  • admin
  • 0

दिग्गज डायरेक्टर मणिरत्नम की मल्टी स्टारर फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं, अब फैंस बेसब्री से इसके दूसरे भाग के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने फैंस को चियान विक्रम के किरदार से जुड़ी नई अपडेट दी थी। फिल्म से अभिनेता का नया लुक सामने आया था। अब वहीं, फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

दरअसल, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ का नया पोस्टर साझा करते हुए फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी बताई है। पोस्टर साझा करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा, ‘उनकी आंखों में आग। उनके दिलों में प्यार। उनकी तलवारों पर खून। सिंहासन के लिए लड़ने के लिए चोल वापस आएंगे।’ साथ ही ऐश्वर्या ने एक वीडियो भी साझा किया है।

मणिरत्नम ने अपनी इस फिल्म के पहले पार्ट में चोल शासकों की कहानी दिखाई थी। फिल्म का ट्रेलर बुधवार 29 मार्च को रिलीज होने वाला है। ‘पोन्नियिन सेल्वन’ प्रसिद्ध लेखक कल्की कृष्णमूर्ति के इसी नाम के मशहूर उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी, जयम रवि और त्रिशा कृष्णन जैसे कई सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म के पहले भाग को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन ने डबल रोल निभाया है। हालांकि, इसकी जानकारी फिल्म के क्लाइमेक्स में मिली थी। जहां से पहली फिल्म की कहानी खत्म हुई थी, अब वहीं से अगली फिल्म की कहानी आगे बढ़ाई जाएगी। एक बार फिर सिंहासन के लिए महायुद्ध देखने को मिलेगा।

फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर दर्शकों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, बात करें फिल्म के रिलीज की तो ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’, 28 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

सोशल मीडिया पर हमे फॉलो करे-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *