• January 11, 2023
  • admin
  • 0

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका का आज (11 जनवरी) 2 बर्थडे है। इस खास मौके पर अनुष्का और विराट ने सोशल मीडिया पर बेटी की अनसीन फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। हालांकि इन फोटो में वामिका का चेहरा नहीं दिख रहा है।

अनुष्का-विराट ने लिखा प्यार भरा कैप्शन

अनुष्का ने वामिका के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘दो साल पहले मेरा दिल बड़ा हो गया।’ वहीं विराट ने अपने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘मेरे दिल की धड़कन दो साल की हो गई है।’ इस प्यार भरी तस्वीर को देखते हुए फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। अनुष्का के भाई कर्णेश की रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृप्ति डिमरी से लेकर साक्षी धोनी तक ने वामिका पर खूब प्यार लुटाया है।

कुछ दिन पहले हुआ वामिका का फेस रिवील

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बेटी वामिका का फेस अब तक रिवील नहीं किया है। कपल का मानना है कि वो अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखना चाहती हैं। ऐसे में कुछ दिन पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे नीम करोली बाबा के आश्रम में माथा टेकते और श्रीहित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज से आशीर्वाद लेते नजर आ रहे थे। इस दौरान बेटी वामिका अनुष्का की गोद में खेलती हुई दिखाई दी थी। ऐसे में वामिका की पहली झलक पा देखकर उनके फैंस काफी कुछ हो गए थे।

2017 में हुई थी अनुष्का और विराट की शादी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने करीब 3 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद 2017 में एक-दूसरे से शादी कर ली थी। कपल ने 2021 में बेटी का वेलकम किया था। मां बनने के बाद से ही अनुष्का फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वो अब जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ से वापसी कर रही हैं। ये फिल्म पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की लाइफ पर बेस्ड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *