Why couldn't Ratan Tata get married even after falling in love four times

आज टाटा समूह को पूरी दुनिया में पहचान मिल चुकी है। इस ग्रुप को टॉप पर ले जाने वाले दिग्ग्ज उद्योगपति रतन टाटा (Indian industrialist Ratan Tata) का बुधवार को निधन हो गया। रतन नवल टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (hospital in Mumbai) में 86 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर उनके घर से गुरुवार की सुबह दक्षिण मुंबई स्थित राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र (एनसीपीए) ( South Mumbai’s National Centre for Performing Arts (NCPA)) ले जाया गया। रतन टाटा के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने शादी नहीं रचाई थी। लेकिन, उनके जीवन में प्यार ने चार बार दस्तक दी थी।

रतन टाटा आजीवन अविवाहित रहे। हालांकि, अपने जीवन में उन्हें चार बार मोहब्बत हुई। एक इंटरव्यू के दौरान खुद रतन टाटा ने अपनी लव लाइफ के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि उनकी जिंदगी में प्यार ने एक नहीं, बल्कि चार बार दस्तक दी थी, लेकिन मुश्किल दौर के आगे उनके रिश्ते शादी के मुकाम तक पहुंच नहीं सके। इसके बाद फिर कभी उन्होंने शादी के बारे में नहीं सोचा। उनका पूरा ध्यान भारत में टाटा ग्रुप को आगे बढ़ाने पर रहा।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा भी किया जाता है कि रतन टाटा कभी अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल के करीब आ गए थे। एक इंटरव्यू में सिमी ने रतन टाटा को लेकर कहा था, ‘वे एक परफेक्ट जेंटलमैन हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी ज्यादा बढ़िया है और वो काफी विनम्र हैं’। हालांकि, दोनों का रिश्ता आगे क्यों नहीं बढ़ा, इसकी जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *