हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सभाओं का दौर आखिरी चरण में चल रहा हैं। हरियाणा के रेवाड़ी में गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोल हैं। उन्होंने राहुल गांधी के सामान्य ज्ञान पर सवाल उठाते हुये MSP का पूरा नाम और रबी, खरीफ के फसलों का नाम पूछा था। अमित शाह ने हरियाणा में तीन अलग अलग जगहों पर जनसभा को संबोधित किया।

पीएम मोदी के करीबियों में शामिल शाह ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। शाह ने राहुल गांधी पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुये कहा की राहुल गांधी का काम अफवाह फैलाना ही है। उनके पास कोई और काम नहीं है। वह अफवाह फैलाने के बगैर कोई काम नहीं करते. यही वजह है कि हरियाणा इतना पिछड़ गया। उन्होंने कहा, “राहुल बाबा, क्या आपको एमएसपी का फुल फॉर्म मालूम है? एमएसपी किसे कहते हैं, आप जानते हैं, खरीफ का क्रॉप कौन सा है और रबी का कौन सा है…आपको इस बारे में कुछ पता है क्या?”

अमित शाह ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में तीसरी बार भाजपा की वापसी का दावा किया हैं। किसानों को लेकर उन्होंने कहा की कांग्रेस शासित किस राज्य में इतने फसलों पर MSP दी जा रही हैं। कांग्रेस और राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे हैं। जनता राहुल गांधी को जवाब देकर राज्य में भाजपा के विकसवादी नीतियों को जिताएगी।

सोशल मीडिया पर हमे फॉलो करे-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *