समाजवादी पार्टी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रही ऋचा सिंह और रोली तिवारी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। ऋचा सिंह इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रथम महिला निर्वाचित अध्यक्ष रह चुकी है। पार्टी की तरफ एक लाइन मे जारी बयान मे ऋचा सिंह को निष्कासित करने की जानकारी दी गयी है। ऋचा सिंह इलाहाबाद की शहर पश्चिमी सीट से दो बार विधानसभा उम्मीदवार रही है। ऋचा सिंह को भाजपा के सिद्धार्थ नाथ सिंह से दोनों बार हार का सामना करना पड़ा था।

समाजवादी पार्टी मे रहने के दौरान ऋचा सिंह कई दफा अपने बयानो से पार्टी को असहज स्थिति मे लाया था। तत्कालीन रामचरित मानस को लेकर जारी विवाद के दौरान उन्होने स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। उनकी समाजवादी पार्टी नेता आईपी सिंह से कई बार सोशल मीडिया पर भिड़त हुई है।

ऋचा सिंह के बगावती तेवरो को देख इस बात की आशंका लगाई जा रही थी, की उन्हे जल्द ही पार्टी से निकाला जाएगा। ऋचा सिंह ने विधान सभा चुनाव 2022 के दौरान इंद्रजीत सरोज, स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओ का विरोध किया था।

सोशल मीडिया पर हमे फॉलो करे-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *