हरियाणा

हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों में भाजपा को लगातार तीसरी बार स्पष्ट बहुमत मिल हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2024 के विधानसभा चुनावों में तेरह महिला विधायक चुनी गई हैं, जबकि 2019 में आठ महिला विधायक चुनी गई थीं।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं सहित कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में थे। सूबे में भाजपा की पांच और कांग्रेस की सात महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। हिसार विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल ने कांग्रेस के राम निवास रारा को 18,941 मतों के अंतर से हराया। जिंदल भाजपा के कुरुक्षेत्र सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल की मां हैं।

भाजपा उम्मीदवार आरती सिंह राव, जो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी हैं, उन्होंने बसपा के अत्तर लाल के खिलाफ अटेली सीट जीती। भाजपा उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा ने कालका सीट जीती, जबकि कृष्णा गहलावत ने राई विधानसभा सीट जीती। भाजपा सांसद किरण चौधरी की बेटी भाजपा उम्मीदवार श्रुति चौधरी ने तोशाम सीट जीती, जबकि पार्टी उम्मीदवार आरती सिंह रान जो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी हैं, ने अटेली सीट जीती। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू किरण चौधरी इस साल जून में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो गई थीं। भाजपा की बिमला चौधरी ने पटौदी विधानसभा सीट जीती हैं।

New Ink के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कांग्रेस उम्मीदवारों में पहलवान विनेश फोगट ने जुलाना विधानसभा सीट जीती, जबकि पूर्व मंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार गीता भुक्कल ने झज्जर सीट बरकरार रखी। कांग्रेस उम्मीदवार इंदुराज सिंह नरवाल ने बरोदा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार कपूर सिंह नरवाल को 54,462 वोटों से हराया। इस बीच, कांग्रेस उम्मीदवार गीता भुक्कल ने झज्जर सीट पर भाजपा के कप्तान बिरधाना को 13,555 वोटों के अंतर से हराया। शैली चौधरी ने नारायणगढ़ सीट जीती, जबकि शकुंतला खटक ने कलानौर सीट जीती। खटक ने भाजपा की रेणु डाबला को 12,232 मतों के अंतर से हराया। पूजा ने भाजपा की संतोष चौहान सरवन के खिलाफ मुलाना विधानसभा क्षेत्र में जीत हासिल की, जबकि रेणु बाला ने सढौरा सीट जीती। कांग्रेस उम्मीदवार मनु चौधरी ने नांगल चौधरी सीट जीती।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में महिला विधायकों की संख्या इस बार दर्जन भर से अधिक हैं। इसमे सबसे अधिक विधायक विपक्षी दल कांग्रेस के उसके बाद भाजपा और निर्दलीय विधायक शामिल हैं। विधानसभा चुनाव में कुल 101 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरी थी।

सोशल मीडिया पर हमे फॉलो करे-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *