Big personalities arrived for Ratan Tata's last darshan

आज टाटा समूह को पूरी दुनिया में पहचान मिल चुकी है। इस ग्रुप को टॉप पर ले जाने वाले दिग्ग्ज उद्योगपति रतन टाटा (Indian industrialist Ratan Tata) का बुधवार को निधन हो गया। रतन नवल टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (hospital in Mumbai) में 86 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर उनके घर से गुरुवार की सुबह दक्षिण मुंबई स्थित राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र (एनसीपीए) ( South Mumbai’s National Centre for Performing Arts (NCPA)) ले जाया गया। सफेद फूलों से सजे वाहन में उनका पार्थिव शरीर एनसीपीए ले जाया गया, जहां लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। उनका अंतिम संस्कार आज शाम मुंबई के वर्ली इलाके में किया जाएगा।

एनसीपीए से कुछ किलोमीटर दूर स्थित टाटा के घर से वाहन के रवाना होने से पहले मुंबई पुलिस बैंड ने उनके सम्मान में एक धुन बजाई। जैसे ही उद्योगपति टाटा के निधन की खबर फैली, विभिन्न क्षेत्रों से लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए दक्षिण मुंबई स्थित उनके आवास पर पंहुचने लगे। क्रिकेट के मशूहर खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए कोलाबा स्थित उनके आवास पर सबसे पहले पहुंचने वाले व्यक्तियों में शामिल थे।

दिग्ग्ज उद्योगपति रतन टाटा (Indian industrialist Ratan Tata) का बुधवार को निधन हो गया। रतन नवल टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (hospital in Mumbai) में 86 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर सुनने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर और उद्योगपति मुकेश अंबानी अस्पताल पहुंचे थे। टाटा का पार्थिव शरीर अस्पताल से पुलिस वाहनों की सुरक्षा में एम्बुलेंस से कोलाबा स्थित उनके आवास पर ले जाया गया। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि रतन टाटा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *