प्रयागराज पुलिस ने उमेश हत्याकांड मे शामिल बदमाश अरबाज को ढ़ेर किया है। पुलिस और बदमाशके बीच मुठभेड़ आज दोपहर धूमनगंज में नेहरू पार्क के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद से अरबाज नेहरू पार्क इलाके में छिपा था। पुलिस के मुताबिक अरबाज़ ने पुलिस पर गोली चलाई। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। उसके सीने और पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल अरबाज को स्वरूपरानी नेहरू (SRN) अस्पताल भर्ती कराया है, जहां उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ में धूमनगंज इंस्पेक्टर के दाहिने हाथ में भी गोली लगी है।

उमेश पाल पर हमला करने के बाद अरबाज का चेहरा CCTV फुटेज में आया था। पता चला था कि पुरामुफ्ती के सल्लाहपुर निवासी अरबाज नाम का शातिर अपराधी कार चला रहा था। उसने उमेश पर हमला भी किया था। अरबाज अतीक अहमद के बेटे असद का ड्राइवर था। हमलावरों की क्रेटा गाड़ी पुलिस ने बरामद की है। अरबाज को बाहुबली अतीक अहमद का बेहद खास माना जाता था। उसका पिता भी अतीक अहमद की गाड़ी चलाता था।

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन, उनके बेटे एजम, अबान, अली, उमर और दोस्त रेहान से पुलिस पूछताछ कर रही है। जेलों में बंद अतीक के गुर्गों से भी यूपी STF पूछताछ कर रही है। यही नहीं, अहमदाबाद जेल में बंद अतीक से मिलने वालों की भी डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस को इस बात की भी आशंका है कि शूटर नेपाल न भाग जाएं। यही कारण है कि नेपाल के सीमावर्ती जिलों को अलर्ट मोड में डाल दिया गया है। नेपाल के सीमावर्ती गोरखपुर एडीजी ने सभी पुलिस कप्तानों को बदमाशो की तस्वीरे दी गयी है। इससे पहले एक बदमाश को एसटीएफ़ ने बस्ती से गिरफ्तार भी किया है।

सोशल मीडिया पर हमे फॉलो करे-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *