नई दिल्ली: राष्ट्रीय सब-जूनियर (अंडर-14) फुटबॉल चैंपियनशिप (Delhi team announced for Sub-Junior National Football Championship) के लिए दिल्ली सॉकर एसोसिएशन (DSA) ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस बार कियान मेहरा को दिल्ली टीम का कप्तान बनाया गया है।
दिल्ली टीम के मुख्य कोच ह्यूनाइस एस (Hunais Es) होंगे, जबकि सहायक कोच शेखर खन्ना की जिम्मेदारी निभाएंगे। चयन समिति के चेयरमैन आनंद डबास ने टीम की घोषणा करते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता पंजाब के अमृतसर में आयोजित की जाएगी। दिल्ली की टीम अपने अभियान की शुरुआत महाराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले से करेगी।
डीएसए अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि चयन शिविर में लगभग 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से अंतिम 50 खिलाड़ियों में से 20 खिलाड़ी मेडिकल जांच में अनफिट पाए गए।
इस राष्ट्रीय सब-जूनियर (अंडर-14) फुटबॉल चैंपियनशिप में दिल्ली की ओर से खेलने वाली टीम इस प्रकार है —
कियान मेहरा (कप्तान), अमीश अरिंदम, ताज मोहम्मद, अर्णव तिवारी, प्रणॉय देव, ध्रुव जैन, सोहम शर्मा, मोहम्मद हमजा हेज़ाज़ी, आदित्य लाल, कबीर धल, आगा आचांग, जोमुआनपुइया, माईयाकामकारा, लांचनबा हुईड्रोम, निजाल नवास, निंगथौजाम मीतई, जापजोत सिंह, रेयान अली खान, रेवांग लामा, विश्रुत सिंह