Surya Grahan in India 2024: साल 2024 का आज आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) मीन राशि में लगेगा। इसी के साथ आज पूरे भारत में सर्वपितृ अमावस्या भी है। यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार आज रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और खत्म देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर होगा। इस दौरान इसका असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा, आसान भाषा में समझ लीजिए…
मकर राशि पर प्रभाव
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण मकर राशि के लिए शुभ माना जा रहा है। सूर्य के शुभ प्रभाव से यश कीर्ति में वृद्धि होगी। साथ ही मान-सम्मान बढ़ेगा। सभी रुके हुए कार्यों को गति मिल सकती है।
धनु राशि पर प्रभाव
धनु राशि के लिए सूर्य ग्रहण भाग्यशाली साबित हो सकता है। ऐसे में आपके वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी, और आपको लाइफ पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपकी सेहत सामान्य रहेगी।
वृश्चिक राशि पर प्रभाव
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि के लिए फलदायी है। इस राशि के व्यापारियों के लिए ये समय और भी शुभ माना जा रहा है। आपको लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही सभी समस्याओं का निवारण होगा।
तुला राशि पर प्रभाव
यह समय तुला राशि के लिए बेहद लाभदायक रहने वाला है। इस राशि के जातकों को करियर में तरक्की मिलने की पूरी संभावना है। सूर्य के शुभ प्रभाव से आपको पार्टनरशिप से भी लाभ होगा। साथ ही व्यापार में उन्नति होगी।
कन्या राशि पर प्रभाव
सूर्य ग्रहण कन्या राशि वालों के लिए सकारात्मक प्रभावों से भरा रहने वाला है। आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही अपनों से रिश्ता और मजबूत होगा।