Solar eclipse of October 2, 2024

Surya Grahan in India 2024: साल 2024 का आज आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) मीन राशि में लगेगा। इसी के साथ आज पूरे भारत में सर्वपितृ अमावस्या भी है। यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार आज रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और खत्म देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर होगा। इस दौरान इसके असर से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान…

Surya Grahan 2024 Upay: सूर्य ग्रहण के दौरान करें ये उपाय
सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं अपने इष्ट देव को याद करें और मंत्रों का जाप करें।
इसी के साथ आप सूर्य देव के मंत्रों का जाप भी कर सकती हैं। इससे सूर्य ग्रहण का दुष्प्रभाव आपके ऊपर नहीं पड़ेगा।
सूर्यग्रहण के दौरान अपनी लंबाई के बराबर एक धागा लें और उस धागे को घर के किसी एक स्थान पर रख दें।
ग्रहण काल खत्म होने के बाद उस धागे को किसी बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।
इस उपाय को करने से भी गर्भवती महिला और शिशु सुरक्षित रहते हैं।

सूर्य ग्रहण के दौरान न करें ये काम
सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए।
ग्रहण काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।
सूर्य ग्रहण के समय में घर में भोजन नहीं पकाना चाहिए।
ग्रहण खत्म होने के बाद नहाने के बाद पूजा-पाठ करके ही भोजन पकाना चाहिए।
ग्रहण के समय में भगवान का नाम जपने से लाभ मिलता है।
सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए।

कहा मान्य होगा सूतक काल ?
Surya Grahan 2024: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। वहीं जिन देशों में सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा, वहां सूतक काल भी मान्य होगा। ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों और आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली, पेरू, होनोलूलू, ब्यूनो आयर्स, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर के भी कुछ इलाकों से नजर आएगा। ऐसे में यहां सूतक काल भी लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *