Solar eclipse of October 2, 2024

Surya Grahan in India 2024: साल 2024 का आज आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) मीन राशि में लगेगा। इसी के साथ आज पूरे भारत में सर्वपितृ अमावस्या भी है। यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार आज रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और खत्म देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर होगा।

सूर्य ग्रहण के दौरान न करें ये काम
सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए।
ग्रहण काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।
सूर्य ग्रहण के समय में घर में भोजन नहीं पकाना चाहिए।
ग्रहण खत्म होने के बाद नहाने के बाद पूजा-पाठ करके ही भोजन पकाना चाहिए।
ग्रहण के समय में भगवान का नाम जपने से लाभ मिलता है।
सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के दौरान रखें इन बातों का ध्यान
माना जाता है कि सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोना नहीं चाहिए। क्योंकि, ऐसा करने से गर्भवती महिला और उसके बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही इस अवधि में गर्भवती महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना चाहिए।

कहां-कहां होगा ग्रहण का असर
2 अक्तूबर 2024 को सूर्य ग्रहण का असर दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी भागों, अर्जेंटीना, बेका आइलैंड, न्यू चिली और ब्राजील समेत कई देशों में देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *