UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में अखिल ABVP के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का मामला अभी पूरी तरह शांत नहीं हुआ है कि इसी बीच गाजीपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने रात के अंधेरे पर लाठियां बरसाईं… इस लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ताओं को चोट आई हैं जबकि एक की मौत भी हो गई है। इसके बाद गाजीपुर से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में एक कार्रवाई भी कर डाली है, लेकिन परिवार अभी भी न्याय की मांग कर रहा है, वहीं बीजेपी कार्यकर्ता गुस्से आगबबूला हैं।
9 सितंबर की रात नोनहरा थाने में बीजेपी कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे थे। आरोप है कि आधी रात को पुलिस ने अचानक थाने की बिजली काट दी और प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इस दौरान कई कार्यकर्ता घायल हो गए, जिनमें शारीरिक रूप से दिव्यांग सियाराम उपाध्याय भी शामिल थे। लाठीचार्ज के दौरान वह भाग नहीं पाए और जमीन पर गिर पड़े। आरोप है कि पुलिस ने उनकी बेरहमी से पिटाई की।
गंभीर हालत में सियाराम किसी तरह घर पहुंचे और उनका इलाज चल रहा था, लेकिन गुरुवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही रुकुंदीपुर गांव में बीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
इस बीच, लाठीचार्ज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग और बीजेपी कार्यकर्ता इसे पुलिस की बर्बरता का सबूत बता रहे हैं।
वहीं सियाराम उपाध्याय के पिता गिरजा उपाध्याय और भाभी नीतू उपाध्याय ने कहा कि पुलिस द्वारा बर्बरता से की गई पिटाई से सियाराम की मौत हुई है। सरकार से न्याय चाहिए और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की कार्रवाई की जाए।
वहीं, इस मामले में कृष्णानंद राय के बेटे पीयूष राय ने बड़ी बात कही है। उन्होंने लिखा कि मामला संज्ञान में लिया गया है BJP के किसी भी कार्यकर्ता के साथ अभद्रता बर्दाश नहीं किया जाएगा। SP और DM को मामले का संज्ञान है, उनसे वार्ता किया है हमने, निश्चित ही न्याय होगा।

मामला संज्ञान में लिया गया हैं @BJP4India के किसी भी कार्यकर्ता के साथ अभद्रता बर्दाश नहीं किया जाएगा ।SP @ghazipurpolice एव DM @AdminGhazipur को मामला संज्ञान में हैं उनसे वार्ता किया हैं हमने,निश्चित ही न्याय होगा।@dgpup @IgRangeVaranasi @adgzonevaranasi https://t.co/N2EG6FoaMa
— Piyush Kumar Rai (@piyushKrai378) September 10, 2025

गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने कहा कि 11 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। इनमें से 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 5 को लाइन हाजिर किया गया है।

उक्त प्रकरण के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय की वीडियो बाइट pic.twitter.com/1xjvjX9vli
— Ghazipur Police (@ghazipurpolice) September 11, 2025