
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के कारण भारत ने पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच मानवता की मिसाल पेश की हैं। रविवार को भारत ने कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से पाकिस्तान को तवी नदी में “भीषण बाढ़” की चेतावनी दी। भारत की तरफ से यह जानकारी ऐसे समय में दी गयी हैं जब दोनों देशों के बीच सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया गया हैं। भारत की तरफ से दी गयी सूचना पाकिस्तान में बाढ़ से निपटने के लिये आवश्यक हैं। पाकिस्तान में हो रही भारी बारिश के कारण कई लोगों के मौत की खबर हैं।
सूत्रों के मुताबिक “मानवीय आधार पर बाढ़ संबंधी जानकारी साझा करने का निर्णय लिया गया। चूंकि सिंधु जल संधि निलंबित है, इसलिए यह जानकारी विदेश मंत्रालय (MEA) के माध्यम से साझा की गई।” जल शक्ति मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी विदेश मंत्रालय के साथ साझा की थी। जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने इसे इस्लामाबाद तक पहुंचाया। आमतौर पर यह जानकारी सिंधु जल आयुक्तों के माध्यम से साझा की जाती थी।
22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी के बाद भारत ने सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया था। फिर भी, तवी नदी में बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए, भारत ने मानवीय आधार पर यह जानकारी पाकिस्तान तक पहुँचाई है।