Demand to give Bharat Ratna to Ratan Tata

आज टाटा समूह को पूरी दुनिया में पहचान मिल चुकी है। इस ग्रुप को टॉप पर ले जाने वाले दिग्ग्ज उद्योगपति रतन टाटा (Indian industrialist Ratan Tata) का बुधवार को निधन हो गया। रतन नवल टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (hospital in Mumbai) में 86 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर उनके घर से गुरुवार की सुबह दक्षिण मुंबई स्थित राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र (एनसीपीए) ( South Mumbai’s National Centre for Performing Arts (NCPA)) ले जाया गया। सफेद फूलों से सजे वाहन में उनका पार्थिव शरीर एनसीपीए ले जाया गया, जहां लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। उनका अंतिम संस्कार आज शाम मुंबई के वर्ली इलाके में किया जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट बैठक में गुरुवार को महान उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही कैबिनेट में रतन टाटा को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का भी प्रस्ताव पेश कर केंद्र सरकार से सिफारिश की है।

रतन टाटा के निधन पर मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने कहा कि ‘यह भारत के लिए बड़ा नुकसान है। हम सब अकेला महसूस कर रहे हैं। वह ऐसे निशान और आदर्श छोड़कर गए हैं, जिनका हम पालन करेंगे। उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए, उनसे ज्यादा योग्य व्यक्ति इस सम्मान के लिए कोई और नहीं हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *