मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने झोंकी ताकत

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान होने के बाद से कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। चुनावी सर्वे के कई ओपिनियन पोल में कांग्रेस को लेकर सकारात्मक नतीजे आते दिख रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अब पूरा फोकस मध्य प्रदेश पर है। एक दिन पहले ही कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे थे, जबकि एक दिन बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंडला में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी पीसीसी चीफ कमलनाथ के साथ विशेष विमान से दिल्ली से मध्य प्रदेश आएंगी। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेष कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज मंडला में कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। केके मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रियंका गांधी और कमलनाथ गुरुवार को दिल्ली से विशेष विमान से जबलपुर पहुचेंगे।

राहुल के बाद प्रियंका गांधी ने संभाली मध्यप्रदेश चुनाव की ज़िम्मेदारी

कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेता हेलीकॉप्टर द्वारा जबलपुर से प्रस्थान कर मंडला पहुंचेंगे और वहां दोपहर बारह बजे कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रियंका गांधी और कमलनाथ दोपहर एक पंद्रह परहेलीकॉप्टर से मंडला से रवाना होकर दोपहर जबलपुर पहुंचेंगे. इसके बाद प्रियंका गांधी जबलपुर से विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। बता दें, एक दिन पहले ही कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के के दौरे पर आए थे. राहुल गांधी शहडोल के ब्यौहारी आए थे, जहां उन्होंने जातीय जनगणना का मुद्दा उठाकर ओबीसी, आदिवासी और दलित वोटर्स को अपने पाले में करने की कोशिश की। अट्ठाईस मिनट तक दिए अपने भाषण में राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में हमारी सरकार आएगी तो हम जातीय जनगणना चाहते हैं और इसे करवाकर दिखाएंगे. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चैलेंज देते हुए कहा कि आप जातीय जनगणना करा दो. कांग्रेस पार्टी ने जो जातीय जनगणना कराई थी उसका डेटा मध्य प्रदेश की जनता के सामने रख दो. राहुल गांधी ने यहां सीधी पेशाब कांड का मामला भी उठाया, जिसमें भाजपा नेता का वीडियो वायरल हुआ था।   

 

 


   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *